What is MS Word in Hindi-MS Word क्या हैं

What is MS Word in Hindi-MS Word क्या हैं

MS word का पूरा नाम Microsoft word है बहुत सी जगहों पर इसे win word के नाम से भी जाना जाता है। यह MS office का एक छोटा सा हिस्सा है। इसको Microsoft company के द्वारा बनाया गया था। यह एक ऐसा software है जो किसी भी Document को बनाने उसको edit करने या उसका format बदलने में काम आता है MS word हमारे बहुत काम आता है। यही इसका एक कारण है यह इतना ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि MS word को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसका उपयोग निजी कामों से लेकर स्कूल, कॉलेज, बिजनेस जैसी बहुत सी जगहों पर होता है।

MS word को कैसे खोले  

  • MS Word को open करने के लिए सबसे पहले आपको अपने computer या लैपटॉप के start menu वाले बटन पर जाना है और उसे open करना है।
  • जैसे ही आप start menu वाले button पर जायेंगे आपको एक search box दिखाई देगा जिसमें आपको MS office टाइप करना है।
  • आपके सामने MS office की पूरी लिस्ट खुल कर आ जायेगी। अब आपको नीले कलर का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना है MS word खुल जायेगा।

MS word के elements क्या क्या हैं?

MS word में सबसे पहले हमारी file का नाम दिखाई देगा MS word हमारी सुविधा के लिए बहुत सारे elements दिए गाए हैं।

Quick access toolbar

Quick access toolbar एक Title bar का ही हिस्सा होता है। इसे जब आप open करेंगे आपको सबसे पहले आपको MS word का आइकॉन दिखाए देगा जिसे आप अपने अनुसार बदल सकते हैं।

Menu bar

यह menu bar Title bar के ठीक नीचे ही होता है। इसके अंदर बहुत सारे ऑप्शन भी दिए जाते हैं। जिसका इस्तेमाल करके आप अपने documents को बहुत अच्छा बना सकते हैं। इस option me बहुत सारे feature भी दिए गए हैं।

Ribbon

यह menu bar का ही एक हिस्सा होता हैं।

MS word में अपना documents कैसे बनाए?

MS word open होते ही आपके सामने पेज खुलकर आ जायेगा जहां पर आपको अपना document तैयार करना होता है। इसमें दिए गए feature की मदद से आप अपने document को बहुत अच्छा बना सकते हैं।

जैसे . आपको अपने text के font को बदलना है तो पहले आपको अपने उस text को select करना होगा जिसका font बदलना चाहते है select करने के बाद आपको ऊपर की तरफ font select करने का option दिखाई देगा। जिसके अंदर जाकर आप अपने पसंद का कोई भी font चुन सकते हैं। और अगर आपको अपने font के साइज को  कम या ज्यादा करना है तो font वाले ऑप्शन के ठीक बगल में font size का भी option दिख जायेगा। जहां पर जाकर आप अपने font के साइज को घटा या बढ़ा सकते हैं

Item की list कैसे बनाए

इसके अंदर आप दो तरह की लिस्ट को बना सकते हैं

Bullet list

Number list

MS word के अंदर आपको एक paragraph का section दिखाई देगा। जिसके अंदर आपको यह दोनो option देखने को मिल जायेंगे।

Document को save कैसे करें?

Document को save करने के लिए आपको file menu दिया है उसपर click करना है। click करते ही आपको बहुत सारे option दिख जायेंगे उसी में आपको save as का भी option दिखाई देगा उसपर आपको click करना है। जैसे ही आप उसपर क्लिक करेंगे आपके सामने फाइल खुल जायेगी की कहां पर आप अपना यह document save करना चाहते है वो folder select करके save पर क्लिक कर देना है। आपका document save हो जायेगा।

इस पोस्ट के पहले मैंने और भी कई पोस्ट लिखी हैं, जैसे की HTML , Microsoft Excel , Gmail , JavaScript आदि, आप अपने इच्छा के अनुसार इन्हे देख सकते है।

What is MS Word in Hindi-MS Word क्या हैं

error: Content is protected !!