Features of Ms Word in Hindi-MS Word की विशेषताएं

Features of Ms Word in Hindi-MS Word की विशेषताएं

MS Word सभी के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला एक ऐसा program है। जिसमे कई तरह के word processing से सम्बंधित छोटे और बड़े कामो को किया जा सकता है MS Word के अंदर बहुत सारे feature दिए गए हैं जिसकी मदद से आप booklet  या कोई document को तैयार कर सकते हैं। इसका इतना ज्यादा इस्तेमाल इसीलिए किया जाता है क्योकि यह इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। इसके अंदर दिए गए features की मदद से आप अपना document बहुत ही एडवांस और आकर्षक बना सकते हैं।  

MS Word की विशेषताएं क्या हैं ?

  • इसके अंदर दिए गए बहुत सारे features की मदद से आप इसमें बहुत आसानी से काम कर सकते हैं।  
  • यह user friendly है।  
  • इसके अंदर अपने document के format को Tools की मदद से अपने अनुसार बदल सकते हैं।  
  • MS Word में यह सबसे अच्छी बात है कि इसमें Spelling Mistake होने का खतरा नहीं रहता है क्योंकि इसमें Autocorrect फ़ीचर दिया गया है।  
  • इसमें आपको अपने document को share करने का भी option मिल जाता है क्योकि इसमें Mailing feature भी होता है।  जिसकी मदद से आप एक साथ कई लोगों को अपना  document Mail कर सकते है।
  • इसके अंदर आप PDF File को भी edit कर सकते हैं।  
  • इसके अंदर आप अपने द्वारा बनाई गयी File को कई format में सेव कर सकते हैं।
  • आप Document को HTML format में save कर सकते हैं।
  • इसके अंदर बहुत से template और wizard मिल जाते है जिनमे आप changes करके अपना document तैयार कर सकते है।

Ms Word के Features

Home

MS  Word के अंदर आपको सबसे पहले Home का option दिखाई देगा। इसके अंदर Front Color, Font Size, Font Style, Alignment, Bullets ऐसे बहुत तरह से Options मिल जायेगे। यह MS Word के अंदर इस्तेमाल किये जाने वाले मूल तत्व हैं जिसकी मदद से  document को बहुत ही बेहतरीन बना सकते हैं।

Insert Button

Insert Button Home के बगल  होती है Insert Button की मदद से आप Tables, Shapes, Images, Charts, Graphs, Header, Footer, Page Number अपने document में जोड़ सकते हैं। इन सभी का इस्तेमाल करके आप अपने document को बहुत ही आकर्षक बना सकते हैं 

Page Layout

इसके मदद से आप Document के पेज में margin दे सकते हैं  और उसको अपने अनुसार घटा और बढ़ा सकते हैं। इसके अंदर Columns Orientation,  Lines, Indentation, Spacing जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसकी मदद से Documents में आसानी से Edit कर सकते हो।

References Tab

अगर आप Thesis बनाना चाहते हैं तो आप यह References Tab का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप कोई किताब लिख रहे हैं या कोई ऐसा document बना रहे हैं जो बहुत लम्बा है तब आप References Tab का इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसके अंदर Citation, Footnote, Table of Content, Caption, Biography जैसे option दिए गए हैं।

Review

Review  के अंदर आप अपने द्वारा बनाये गए Document की Grammar, Thesaurus, Word Count, Language, Translation ये सब ट्रैक कर पाएंगे। इसके मदद से MS Word पर बनाया हुआ Documents Review कर सकते हैं

निष्कर्ष

इस लेख अंदर आपने जाना कि MS Word  क्या होता है, Microsoft Word की क्या क्या विशेषताएं होती हैं  और इसमें दिए गए Features की मदद से अपना Document कैसे अच्छा और आकर्षक बना सकते हैं?

इस पोस्ट के पहले मैंने और भी कई पोस्ट लिखी हैं, जैसे की HTML , Microsoft Excel , Gmail , JavaScript आदि, आप अपने इच्छा के अनुसार इन्हे देख सकते है।

Features of Ms Word in Hindi-MS Word की विशेषताएं

error: Content is protected !!