JavaScript Array Methods in Hindi – Learn JavaScript Array Methods in Hindi

JavaScript_Array_Methods_in_Hindi

JavaScript Array Methods in Hindi – Learn JavaScript Array Methods in Hindi –

JavaScript में Array से सम्बंदित कई methods होते हैं।  यंहा हम इन सभी methods को एक – एक करके देखेंगे –

1- toString() –

JavaScript में इस method का प्रयोग, Array को एक string में बदलने के लिए किया जाता है।  eg-

const colours = ["Pink", "Gray", "Yellow", "Red"];
document.getElementById("test").innerHTML = colours.toString();
output – Pink,Gray,Yellow,Red 

2- join() –

JavaScript में इस method का प्रयोग भी Array को एक string में बदलने के लिए ही किया जाता है लेकिन जंहा toString() , बदली गई string के हर शब्द को comma (,) से separate करता है, वंही join() method में हम यह बता सकते हैं कि string के शब्दों को किस separator से अलग – अलग करना है। eg-

const colours = ["Pink", "Gray", "Yellow", "Red"];
document.getElementById("test").innerHTML = colours.join(“/”);
Output – Pink/Gray/Yellow/Red

3- push(), pop() –

JavaScript में push() method का प्रयोग Array के अंत में नया element जोड़ने के लिए किआ जाता है जबकि pop() method का प्रयोग Array के अंत में से एक element हटाने के लिए किआ जाता है। eg-

const colours = ["Pink", "Gray", "Yellow", "Red"];
colours.push(“Black”);
let colour = colors.pop; 

इस उदाहरण में colour variable में pop() method ऐरे के अंतिम element को डाल देगा।

4- shift(), unshift() –

shift() method का प्रयोग करके हम Array के first element को हटा सकते हैं। पहले element को हटाने के बाद shift method अन्य सभी elements को उनकी पिछली Index पर डाल देता है। eg –

colours.shift();

इसी प्रकार unshift() method का प्रयोग करके हम Array में एक नया element Array की शुरुवात में add कर सकते हैं। Array की शुरुवात में नया एलिमेंट जोड़ने के बाद यह मेथड अन्य सभी एलिमेंट को un-shift कर देता है अर्थात उन्हें उनकी अगली Index पर डाल देता है। eg –

 colours.unshift(“Blue”);

5- length

इस मेथड का प्रयोग करके हम किसी भी Array की length पता कर सकते है।  यंहा Array की length से तात्पर्य इस बात से है कि उस Array में कितने एलिमेंट हैं, ना कि इस बात से कि उस Array कि last Index क्या है।  अगर किसी Array कि length 5 होगी तो उसके last Index 4 होगी । eg-

const colours = ["Pink", "Gray", "Yellow", "Red"];
lct length_of_array = colours.length;

JavaScript Array Const –

JavaScript में const एक keyword होता है जो कि सामान्यतः Arrays को declare करने के काम आता है। जब हम किसी Array को const keyword के साथ declare करते हैं तो हम उस Array को reassigned  नहीं कर सकते। eg-

const colours = ["Pink", "Gray", "Yellow", "Red"];
colours = [“White”, “Orange”, “Yellow”, “Red”]; //error

लेकिन Array elements कि Index position  का प्रयोग करते हुए, उसी Index पर हम Array elements को reassign कर सकते हैं।  अर्थात const , Array के reference को constant बनता है ना कि उसके elements  को। eg-

colours [0] = “Violet”;

JavaScript Date-

JavaScript में date और time को show करने के लिए Date object का प्रयोग किआ जाता है। 

const date = new Date();

By default JavaScript ब्राउज़र के time zone को ही दर्शाता है। JavaScript में निम्न तरीकों से Date object बनाया जा सकता है –

new Date()
new Date(date string)
new Date(year,month)
new Date(year,month,day)
new Date(year,month,day,hours)
new Date(year,month,day,hours,minutes)
new Date(year,month,day,hours,minutes,seconds)
new Date(year,month,day,hours,minutes,seconds,ms)
new Date(milliseconds)

JavaScript Date formats-

JavaScript में मुख्यतः निम्न 3  तरीकों के Date format प्रयोग किये जाते हैं-

TypeExample
ISO Date“2019-05-19” (The International Standard)
Short Date“05/19/2019”
Long Date“May 19 2019” or “19 May 2019”

Example –

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
<style>
body {
color:black
}
h1 {
background-color:black;
color:white;
}
</style>
</head>
<body>
<h1 style="text-decoration: underline; text-align:left;">www.aforapple.co.in</h1>

<h2>Example of JavaScript Dates</h2>
<h2>by default without arguments new Date shows browser's time zone and preset date</h2>

<p id="demo"></p>

<script>
const d = new Date();
document.getElementById("demo").innerHTML = d;
</script>

</body>
</html>

Output –

इस पोस्ट के पहले मैंने और भी कई पोस्ट लिखी हैं, जैसे की HTML , Microsoft Excel , Gmail , JavaScript आदि, आप अपने इच्छा के अनुसार इन्हे देख सकते है।

error: Content is protected !!